IPL 2026: तिलक का ‘तूफान’ और मुंबई का ‘राज’: गुजरात को 99 रनों से हराया, तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

मुंबई ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के 30वें लीग मुकाबले में गुजरात को तिलक वर्मा की नाबाद शतकीय पारी साथ ही अश्विनी कुमार के फोर विकेट हॉल के दम पर 99 रन से हरा दिया। मुंबई को ये जीत 4 हार के बाद मिली और छठे मैच में इस टीम की ये दूसरी जीत भी रही। वहीं इस हार के बाद गुजरात को छठे मैच में तीसरी हार मिली। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हुआ। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले खेलते हुए तिलक वर्मा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए और गुजरात को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में गुजरात ने 15.5 ओवर में 100 रन बनाए और उसे हार मिली।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज का मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।