पिथौरागढ: बर्फ में फिसल कर खाई में गिरा वाहन, जवान की मौत, अन्य 4 घायल

पिथौरागढ से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहाँ तहसील क्षेत्र के सिरतौला बैंड के समीप एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप में सवार आसाम राइफल्स के जवान की मौत हो गई

बर्फबारी होने से बढ़ रही दिक्कतें-

जानकारी के अनुसार पाताल भुवनेश्वर क्षेत्र के रावलखेत गांव निवासी हीरा सिंह उम्र 52 वर्ष हाल निवासी खटीमा पूजा के लिए अपने गांव आए हुए थे। वह बिरगौली गांव के लिए जा रहे थे। दौलाबलिया से कुछ आगे सिरतौला बैंड के पास सड़क में जमा बर्फ और पाले पर जीप असंतुलित होकर 60 मीटर नीचे स्थित दूसरी सड़क पर जा गिरी। वाहन गिरते ही हीरा सिंह ने जीप से कूद मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। वही ग्रामीणोें के सहयोग से उन्हें सीएचसी लाया गया, सीएचसी लाए जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद दी छुट्टी-

वही वाहन में सवार अन्य लोग घायल हो गये। जिनकी पहचान संदीप सिंह, रमेश सिंह, चालक संजय सिंह, जगदीश सिंह के रूप में हुई है।