उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां औली में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों (राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप) का आयोजन हो रहा है। इसमें 17 राज्यों से 250 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में सीनियर महिला-पुरुष अंडर 21, अंडर 16, अंडर 18 और अंडर 14 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं-
इसका शुभारंभ मुख्य सचिव एसएस संधू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने आए विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव एसएस संधू ने कहा कि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करें।