उत्तराखंड: अपर निजी सचिव की प्रारंभिक परीक्षा-2021 की आंसर-की जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से अपर निजी सचिव (महाधिवक्ता कार्यालय, उत्तराखंड) प्रारंभिक परीक्षा-2021 आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 30 जनवरी 2022 को आयोजित हुई थी।

वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं आंसर की-

अब प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान की चारों सीरीज की आंसर-की आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है। जिसमें अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार 21 फरवरी 2022 तक दर्ज करा सकते हैं।