अल्मोड़ा: वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन जारी, दो घंटे का किया कार्यबहिष्कार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ आज भी कर्मचारी दो घंटे कार्यबहिष्कार पर रहे। जनवरी माह के वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज रोडवेज कर्मियों को अभी भी प्रदर्शन जारी है। आज डिपो कार्यालय में प्रदर्शन कर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

दी आंदोलन की चेतावनी-

इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि फरवरी माह खत्म होने को है, पर अब तक उन्हें जनवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। कहा कि नियमित समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। जिससे परिवार के भरण पोषण में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक जनवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं होगा, तब तक कर्मचारी हर रोज कार्यबहिष्कार पर रहेगें। कर्मचारियों ने जल्द वेतन का भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

यह लोग रहें उपस्थिति-

यहां शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री रामदत्त पपनै,सुरेश नेगी, रमेश जोशी, भगवती नेगी आनंदी शुक्ला, रोहित, जीवन समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।