सोमेश्वर पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, दी जानकारी


पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी देते हुए किया जागरूक-

दिनॉक- 25.02.2022 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री अजेन्द्र प्रसाद द्वारा राजकीय इण्टर कालेज सलौंज में जाकर अध्यापकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों, वर्तमान में हो रहे साईबर फ्रॉड के बारे में जानकारी, फर्जी वीडियो कॉलिंग के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी नशे से दूर रहने, साईबर धोखाधड़ी होने पर हेल्प लाईन नम्बर 1930 तथा नजदीकी थाने को तत्काल सूचना/सम्पर्क करने हेतु बताया गया।