रूस और यूक्रेन में युद्ध के बाद हालत काफी ज्यादा खराब हो गए हैं। अल्मोड़ा से मेडिकल पढ़ाई करने यूक्रेन गई लिपिका चौहान भी निप्रो शहर में फसी हुई है। हालात इतने खराब हो गये हैं, कि उनके पास खाने पीने का समान भी अब खत्म हो चुका हैं। बेटी की चिंता में परिजन परेशान हैं।
निप्रो शहर में बंकर में फसी है अल्मोड़ा की बेटी:
यूक्रेन में मिसाइल और बम से हमला होने के बाद छात्र-छात्राएं काफी दहशत में हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वहां के बंकरों में शरण लिए हैं। मुश्किल समय में छात्र परिजनों से वीडियो कॉल के जरिये अपनों से संपर्क साधकर जानकारी साझा कर रहे हैं।
पूरा परिवार चिंतित है:
यहां नगर की ब्रांइड इन कॉर्नर निवासी लिपिका के पिता पूर्व फौजी मदन सिंह चौहान ने बताया कि उनके तीन बच्चों में सबसे छोटी बेटी लिपिका मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थी। बेटी की फिक्र में पूरा परिवार काफी परेशान है।
उम्मीद है कि जल्द कोई हल निकल आएगा:
यूक्रेन के हालात खराब होने पर दूर-दराज में रहने वाले रिश्तेदार भी लगातार फोन कर जानकारी ले रहे हैं। पिता मदन सिंह ने बताया कि बेटी की इतनी ज्यादा फिक्र है कि रात दो बजे तक टीवी पर समाचार देखने को विवश हो गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कोई हल निकल आएगा।