प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग डीआईपीएम की बजट संबंधी घोषणाओं पर चर्चा के लिए एक वेबिनार को संबोधित किया।
शिक्षा, ग्रामीण विकास समेत इन विभाग से संबधित वेबिनार शामिल थे
यह बजट पर आयोजित उन 11 वेबिनार की आखिरी कड़ी थी जिसे प्रधानमंत्री ने संबोधित किया है। इनमें उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, रक्षा, स्वास्थ्य , उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और आर्थिक मामलों के विभाग से संबधित वेबिनार शामिल थे।
नये वित्त वर्ष में अपनी योजनाओं और नीतियों को तय समय पर लागू करने में मदद मिलेगी
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, वेबिनार आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बजट में की गई घोषणाओं के साथ प्रमुख हितधारकों के बीच जुडाव की भावना विकसित करना था। इससे मंत्रालयों और विभागों को नये वित्त वर्ष में अपनी योजनाओं और नीतियों को तय समय पर लागू करने में मदद मिलेगी।