नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ नैनीताल के बजुन में देर रात अनियंत्रित ऑल्टो कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पेड़ में अटक कर बची जान-
कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि बजून निवासी कार चालक हेमचंद्र देर रात नैनीताल से वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार UK 04TA 4053 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार खाई में गिरने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर रेस्क्यू टीम के द्वारा खाई में उतर कर कार के अंदर फंसे घायल को खाई से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार खाई में गिरने के बाद फिर से अटक गई। जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर कार पेड़ में नहीं लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यह लोग रहें मौजूद-
रेस्क्यू अभियान के दौरान एफ एस एस ओ चंदन राम, प्रकाश चंद्र कांडपाल, जयप्रकाश, मनोज भट्ट, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, एस आई हरीश सिंह, आनंद,संजीव,हरिओम,राजू राणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।