सेना ने पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की स्मृति में नई दिल्ली के युनाईटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया में उत्कृष्टता पीठ स्थापित की है। प्रमुख सेनाध्यक्ष मनोज मुकुन्द नरवणे ने नई दिल्ली में साउथ ब्लॉक में आयोजित एक समारोह में इसकी औपचारिक घोषणा की।
सेवानिवृत्त मेजर जनरल बी के शर्मा को पांच लाख रूपये का चैक सौंपा गया
इस अवसर पर युनाईटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया के निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल बी के शर्मा को पांच लाख रूपये का चैक सौंपा गया जिसे मानदेय के रूप में मनोनीत उत्कृष्टता पीठ को दिया जाएगा। दिवंगत जनरल बिपिन रावत देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष थे।