20 से 26 मार्च तक मनाया जाएगा अंतर्राष्‍ट्रीय किशोर स्‍वास्‍थ्‍य सप्‍ताह, जानें

इस महीने की 20 से 26 तारीख तक अंतर्राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जाएगा। इस अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों, नीति निर्धारकों, प्रशासकों, समाचार माध्यमों, किशोरों और उनके समुदाय के बीच स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अपनी किशोर अवस्था को सफल बना सके।

सप्ताह का विषय है-परिवर्तन

इस सप्ताह का विषय है-परिवर्तन। इसका उद्देश्य किशोरों को स्वयं उनके स्वास्थ्य और विकास के बारे में जागरूक बनाना तथा इस बारे में स्वयं निर्णय लेने में मदद करना है।