आज 17 मार्च 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के काम समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। जिम्मेदारियां निभाने वाला दिन है। एक के बाद एक कोई न कोई काम चलता रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। खर्चों में अधिकता होने से आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। आपके सारे कार्य अपने आप बनने लगेंगे। दोस्तों की मदद मिलने से हर काम में आसानी से सफलता मिलगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंधों में सुधार होने के योग हैं। आत्मविश्वास से काम करें। किसी काम की जिद भी न करें। अपनी आदत सुधारने की कोशिश करें।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका मन थोड़ा बेचैन रहेगा। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलने में थोड़ा संदेह रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। ऑफिस में जूनियर से आपको सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और आपके जीवन में चल रही सभी समस्याएं और कठिनाइयां दूर होंगी। आप समय का सही सदुपयोग करें।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी और कारोबार का तनाव भी आज दूर हो सकता है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को सुना और समझा जाएगा तथा आपकी पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, ये अचानक मिल सकता है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज की गई मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन के कारण आपको सम्मान और प्रशंसा मिलेगी।