IPL 2022: आज इन टीमों के बीच होगा महा मुकाबला, देखें शेड्यूल

आज 10 अप्रैल 2022 है। यह आईपीएल 2022 का 15वां सीजन है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आगाज 26 मार्च से हो गया है। इस बार 2 नई टीमें आईपीएल का हिस्सा हैं। ऐसे में इस बार लीग मैचों के दौरान कुल 70 मैच खेले जाएंगे। वही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में शनिवार शाम को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की धमाकेदार जीत हुई है। 152 रनों की पीछा करने उतरी आरसीबी ने आखिरी में जाकर मुंबई इंडियंस को मात दी।

यह टीम भिड़ेगी-

आज 10 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच महा मुकाबला होगा।

समय अवधि-

10 अप्रैल: 3.30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स सीसीआई स्टेडियम

10 अप्रैल रविवार7.30 बजे राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स वॉनखेड़े मैदान