अल्मोड़ा: पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा ने महिला थाना का किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां विमल प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक अल्मोडा द्वारा दिनांक 31.05.2022 को महिला थाना अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया गया ।

दिए‌ यह निर्देश-

जिस पर‌ थाना कार्यालय के समस्त अभिलेखो का निरीक्षण कर अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय , काउन्सिलिंग कक्ष , थाना परिसर का निरीक्षण किया गया इसके अतिरिक्त थाना हाजा पर मौजूद अधि0/ कर्मगणो को वर्तमान में मुख्यालय द्वारा जारी समस्त आदेश – निर्देशो का पालन करने तथा महिला हैल्प डेस्क से संबंधित अपराधो पर त्वरित कार्यवाही कर निस्तारण करने की हिदायत दी गयी ।

लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश-

इसके अतिरिक्त डायल 112 , बाल अपराध , साईबर क्राईम, पोर्टल से संबंधित आँनलाईन शिकायतो का निस्तारण आदि के संबंध में समय समय पर जन जागरुकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगो को जागरुक करने के निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष बरखा कन्याल व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे ।