उत्तराखण्ड सरकार के 100 दिन’ के उपलक्ष्य में पशुपालन विभाग,अल्मोड़ा द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उदय शंकर के दिशा निर्देशन में आज पशुचिकित्सा आधिकारी बाड़ेछिना डॉ रचना टम्टा के नेतृत्व में पशुचिकित्सा व बांझपन निवारण शिविर का आयोजन ग्राम दशौं में किया गया ।
30 पशुपालक लाभान्वित हुए व कुल 40 पशुओं की चिकित्सा की गई
शिविर की अध्यक्ष्ता ग्राम प्रधान हरीश सिंह द्वारा की गई । शिविर में कुल 30 पशुपालक लाभान्वित हुए । व कुल 40 पशुओं की चिकित्सा की गई । पशुचिकित्साधिकारी नैना बाराकोट द्वारा पशुपालकों को किसान क्रेडिट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । डॉ रचना टम्टा द्वारा पशुपालकों को पशुधन बीमा योजना व खुरपका मुंहपका रोग के विषय में जानकारी दी गई ।


ये रहे उपस्थित
शिविर में पशुधन प्रसार आधिकारी रविन्द्र सिंह राणा, रवि कुमार, पशुचिकित्सा फार्मेसिस्ट रविंद्र सिंह पांगती, व चंद्र शेखर तिवारी ने अहम भूमिका निभाई ।