हल्द्वानी: युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, चार दिन पहले हुई थी शादी

यहां युवक ने जंगल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली । जिसके बाद युवक को अस्पताल में ले जाया गया । जहां इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई  ।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार कालाढूंगी का रहने वाला 26 वर्षीय युवक नीरज को कोटाबाग मोटर मार्ग से अंदर जंगल में गंभीर हालत में देखा गया । जिसके बाद लोगों ने उसके परिजनों को सूचित किया । ख़बर मिलते ही युवक के परिजन पहुंचे और युवक को कालाढूंगी अस्पताल ले गए । जहां से डॉक्टरों ने उसे सुशीला अस्पताल रेफर कर दिया । अस्पताल में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई ।

परिवार में मचा कोहराम

युवक की अभी चार दिन पहले शादी हुई थी । घटना के बाद से युवक व दुल्हन के परिवार जन में  कोहराम मचा हुआ है ।   युवक के आत्महत्या के पीछे की वजह का भी पता नहीं चल सका है । पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।