नैनीताल: 11 वर्षीय दीपा पीएम मोदी के साथ करेगी योग, पढ़िए पूरी खबर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नैनीताल की  दीपा गिरी पीएम मोदी के साथ योग करती नजर आएगी।  दीपा के  चयन से  क्षेत्र में खुशी की लहर  है ।

राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में बनाई जगह

नैनीताल की 11 वर्षीय दीपा गिरी ने जीजीआईसी धौलाखेड़ा हल्द्वानी में एनसीईआरटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में जगह बनाई।  योग दिवस के मौके पर दिल्ली में यह ओलंपियाड आयोजित होना है जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। जिसके लिए दीपा अपने प्रशिक्षक कंचन रावत के साथ दिल्ली रवाना हो गई है ।

क्षेत्र में खुशी की लहर

बता दें कि दीपा के पिता किशन गिरि महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में माली के पद पर तैनात हैं । जबकि माता कमला गिरी गृहणी है । तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र निवासी दीपा  अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज में छठी कक्षा की छात्रा हैं।  वह नौ साल की उम्र से योग कर रही हैं। भविष्य में योग के क्षेत्र में ही करियर बनाना चाहती हैं । उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है ।