कपकोट: बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी

कपकोट से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रात के समय बिजली गुल रहने और दिन में कई बार कटौती होने से भराड़ी बाजार के व्यापरियों में आक्रोश है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी-

जिस पर नाराज व्यापारियों ने बुधवार को ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।‌ व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ी तो बाजार भी बंद करेंगे।

बिजली समस्या होगी दूर-

वहीं इस संबंध में ऊर्जा निगम के जेई अजय जोशी ने बताया कि बिजलीघर में केबिल बॉक्स फट गया है। इस कारण दिक्कत हो रही है। एक दो घंटे में बिजली समस्या दूर हो जाएगी।

यह लोग रहें शामिल-

इस मौके पर शेर सिंह ऐठानी, बलवंत कोरंगा, दान सिंह ऐठानी, महेश ऐठानी, कमल सिंह, आनंद साही, कुलदीप सिंह, मुन्ना जोशी, बालादतत जोशी, हरीश बिष्ट, चंचल सिंह आदि शामिल रहे।