अल्मोड़ा: 3 लाख की अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

श्री प्रदीप कुमार राय , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत श्री तपेश कुमार चंद्र के नेतृत्व में थानाध्यक्ष चौखुटिया  दिनेश नाथ महंत द्वारा पुलिस टीम के साथ दिनाक- 06/07/2022 को दौराने चेकिंग वाहन नंबर- DL-10-CT-0612 को ढोन तिराहे पर रोकने पर चालक वाहन को चौखुटिया की तरफ भगा कर ले गया।

03 लाख रुपये की शराब बरामद

पुलिस टीम द्वारा पीछा कर संगेला होटल के पास वाहन को रोक लिया तथा चालक व उसमें सवार एक व्यक्ति व वाहन को चैक किये जाने पर कब्जे से 504 बोतल में अंग्रेजी शराब OFFICE S CHOICE WHISKY मार्का दिल्ली की (कीमत करीब 03 लाख रुपये) बरामद किया गया।

दोनों व्यक्ति गिरफ्तार

दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना चौखुटिया में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई तथा वाहन सीज किया गया है ।

उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में बेचते हैं

        थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत ने बताया कि दोनों से पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली व हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीदकर ला रहे थे तथा उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में बेचते हैं।

पूर्व भी जा चुका जेल

    मनोज शर्मा थाना प्रतापपुर मेरठ से तथा देवेन्द्र थाना चुरु जिला चुरु राजस्थान से शराब तस्करी में पूर्व में जेल जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी  आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तार व्यक्ति-

1- मनोज शर्मा उम्र- 35 वर्ष पुत्र सतपाल शर्मा निवाए हापुड़ बस अड्डे के पास कस्बा भोजपुर जिला गाजियाबाद।

2-  देवेन्द्र उम्र- 38 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम रोहट थाना सदर सोनीपत जिला सोनीपत हरियाणा।

बरामदगी-

504 बोतल में अंग्रेजी शराब OFFICE S CHOICE WHISKY मार्का दिल्ली

कीमत-लगभग 03 लाख रुपये

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री दिनेश नाथ महंत

2- का0 दीपक कुमार

3- का0 अनुज त्यागी

4- का0 नीरज कुमार

5- का0 नवीन गोस्वामी

6- का0 चालक रजनीश वर्मा