अल्मोड़ा: मां के खिलाफ मासूम की हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नशे की लत में तीन माह की मासूम की गला घोंटकर हत्या का प्रयास करने वाली आरोपित मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सास ने दर्ज कराया था ‌मुकदमा-

बेस अस्पताल की नर्स स्नेह लता अपने बेटे, बहू और तीन माह की पोती के साथ अस्पताल परिसर में रहती थी। बीते बुधवार की देर शाम बहू पारुल उर्फ पार्वती दीक्षित ने अपने तीन माह की पुत्री को मारना शुरू कर दिया था। उसे रात तक बेरहमी से मारा। आरोप है कि उसका गला दबाते हुए जान से मारने की कोशिश की। पति शिवम दीक्षित और सास स्नेहलता की तहरीर पर बेस चौकी से पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। अगले दिन बच्ची का मेडिकल कर दादी स्नेहलता की तहरीर पर आरोपित बहू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।

न्यायालय में पेश कर भेजा जेल-

बीते बुधवार की रात से ही आरोपित महिला बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में थी। इधर सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।