अल्मोड़ा: भव्य रूप से मनाया जाएगा नंदादेवी मेला, तैयारियां शुरू

अल्मोड़ा में एक से सात सिंतबर तक होने वाले नंदादेवी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। नंदादेवी गीता भवन में हुई बैठक में महोत्सव के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श हुआ और लोगों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी

   बैठक में वक्ताओं ने बताया कि मेले को आकर्षक रूप देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मनोज सनवाल को मेले का मुख्य संयोजक बनाया गया है।
वहीं मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, मेला सह संयोजक हरीश बिष्ट, अर्जुन बिष्ट सांस्कृतिक सह संयोजक कुलदीप मेर, अमित साह, कमलेश पांडे, परितोष जोशी, वैभव पांडे, हिमांशु परगाई, मंदिर व्यवस्थापक नरेंद्र वर्मा, ललित पंत, मूर्ति निर्माण संयोजक रवि गोयल, सीपी वर्मा, देवेंद्र जोशी, सलाहकार धन सिंह मेहता, किशन गुरुरानी, दिनेश गोयल, जीवन नाथ वर्मा, जीवन गुप्ता, संरक्षक केसी बाबा, सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, राज्य सभा पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी बनाए गए।

कई लोग रहे मौजूद

बैठक में मंदिर कमेटी अध्यक्ष मनोज वर्मा, हरीश बिष्ट, रवि समेत कई लोग मौजूद रहे।