उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नैनीताल के रामनगर में साइबर ठग ने अग्निशमन विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के खाते से लाखों के रूपये उड़ा लिए।
साइबर ठगी का शिकार हुए दमकल कर्मी-
जानकारी के अनुसार रामनगर फायर ब्रिगेड में कार्यरत कर्मी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बंद होने पर उसे ऑनलाइन ही सत्यापन कराकर शुरू किया था। इसके बाद एक व्यक्ति ने अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हुए फोन पर एक ऐप का लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड कराया। जैसे ही यह ऐप डाउनलोड किया तो वैसे ही उसके बैंक खाते से 1,70,972 रुपए साफ हो गए। इस संबंध में उन्होंने इस बात की शिकायत बैंक मैनेजर से भी की। उन्होंने बताया कि अगर बैंक कर्मी उस समय संज्ञान ले लेते तो बैंक खाते में रुपए वापस आ गए होते।
जांच शुरू-
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।