अल्मोड़ा: मिशन मर्यादा/इवनिंग स्टाँर्म’’ के तहत जनपद पुलिस ने अक्टूबर माह में अब तक 598 लोगों के विरुद्ध की कार्यवाही, 06 वाहन किए सीज

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बिना हेलमेट/बिना लाईसेन्स/रैश ड्राइविंग/नशे मे वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले/ होटल, ढाबों, ठेलियों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने /पिलाने/ धूम्रपान करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर “मिशन मर्यादा/इवनिंग स्टाँर्म” अभियान में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही हैं।

पुलिस की कार्यवाही-

जिस पर अक्टूबर माह में अब तक जनपद के समस्त थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों में उत्पात मचाने वाले व होटल ढाबो में शराब पिलाने वाले 117 लोगों पर 81पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई । इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 461 लोगों पर mv act में कार्यवाही कर 06 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 20 लोगों पर कोटपा एक्ट में कार्यवाही की गई, जिसमें 2,88,800 रू0 का जुर्माना वसूला गया।