अल्मोड़ा: आईसीयू में भर्ती मरीज की रक्त की कमी के कारण नाजुक हालत की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चौखुटिया ने तत्काल रानीखेत पहुंच कर किया रक्तदान

दिनांक 27/10/2022 को थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महन्त को सूचना मिली कि हेमंत कुमार निवासी चौखुटिया की बुजुर्ग माताजी रानीखेत हास्पिटल में आईसीयू में भर्ती है, रक्त की कमी के कारण स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है, जिनको AB+ ग्रुप रक्त की अत्यन्त आवश्यकता है, मरीज की जान बचाने के लिए थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त द्वारा मानवता दिखाते हुए तत्काल चौखुटिया से रानीखेत पहुंचकर 01 यूनिट रक्तदान किया गया ।

आभार व्यक्त किया

        मरीज के परिजनों ने थानाध्यक्ष चौखुटिया द्वारा दिखाई गई मानवता के लिए आभार व्यक्त किया । प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा भी मानवता के लिए किये गये इस नेक कार्य की प्रशंसा की गई।