सुबह की ताजा खबरें (30 अक्टूबर, विश्व बचत दिवस)

• दक्षिण कोरिया ::सियोल के इटावन ज़िले में मची भगदड़ के बाद घायलों और मृतकों को एक अस्पताल में लाया गया। हैलोवीन भगदड़ में घायलों की संख्या 150 हुई और 146 लोगों की मृत्यु।

• असम: भारतीय प्राधिकरण ने करीमगंज से 8 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने 8 बांग्लादेशियों को अलग-अलग ज़िलों से पकड़ा है। आठ बांग्लादेशी नागरिकों में से पांच को करीमगंज से, एक को कछार से और दो को कामरूप जिले से पकड़ा है।

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे।

• संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकरोधी समिति ने दिल्‍ली घोषणा को स्‍वीकृति दी।

• भारत ने ईरान के शिराज में शाह-ए-चिराग दरगाह पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस जघन्य हमले से पता चलता है कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा और गंभीर खतरा बना हुआ है।

• राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में हवा की बिगड़ती गुणवत्ता की समस्‍या से निपटने के लिए भवन निर्माण और तोड़-फोड की गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप-समिति ने चरणबद्ध राहत कार्रवाई योजना के अंतर्गत यह प्रतिबंध लगाया।

• अमरीका के रक्षा विभाग ने कहा कि वह रूस के आक्रमण से निपटने में मदद के लिए यूक्रेन को 27 करोड 50 लाख डॉलर की और सैन्‍य सहायता देगा।

• उत्तर प्रदेश में अयोध्या में रामलला विराजमान के दर्शन की अवधि बढ़ा दी गई है। प्राचीन नगरी में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्‍या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

• उत्तराखंड में सड़कों और शहरों के ब्रिटिश नाम बदले जाएंगे: सीएम धामी।
औपनिवेशिक प्रतीकों को नया नाम देने का आदेश दिया गया है।

• टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-1 के मैच में न्यूज़ीलैंड (167/7) ने श्रीलंका (102 ऑलआउट) को 65 रनों से हराया।

• कंगना ने दावा किया कि उन्होंने ट्विटर के पूर्व सीईओ के बुरे दिनों की भविष्यवाणी काफी पहले कर दी थी। उन्होंने कहा एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने और सीईओ पराग अग्रवाल को हटाने के बाद ये पोस्ट किया है।

• संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने के लिए भारत की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है।