उत्तराखंड: पतंजलि में इलाज के नाम पर ठगी करने वाला सरगना गिरफ्तार, पूछताछ में खोले राज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पतंजलि में इलाज कराने के नाम पर ठगी करने वाला सरगना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ठगी करने वाला एक सरगना गिरफ्तार

पतंजलि हरिद्वार में इलाज कराने के लिए बुकिंग कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में शातिर ने बताया कि पतंजलि हरिद्वार में उपचार कराने के लिए वह एक मेसेज लोगों के मोबाइल पर भेजता था, जो उपचार कराने के लिए उससे संपर्क करता था। उससे अपॉइंटमेंट बुकिंग, एंट्री फीस, रूम बुकिंग समेत अन्य कई शुल्क के नाम पर लोगों से रुपये मंगवाता था। उसने बताया कि दो हजार से पचास हजार रुपये तक की एक व्यक्ति से ठगी करता था। ठगी की रकम मंगवाने के लिए गरीब लोगों को रुपये का लालच देकर 20 हजार रुपये में उनसे बैंक खाता खरीद लेता और सारे डिटेल ले लेता था। फर्जी सिम खरीदकर लोगों के सोशल मीडिया से मोबाइल नंबर निकालकर उन्हें मेसेज भेजकर संपर्क करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।