अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते गुरुवार को कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई।
भारत जोड़ो यात्रा
जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा उत्तराखंड के हर जिले में जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक से इस यात्रा के लिए दो लोगों की नियुक्ति की जाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों, जर्जर हो चुकी कानून व्यवस्था को जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के अंतिम गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर से शुरू होगी।