मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब सर्दी बढ़ रही है। कुमाऊं मंडल में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से एक बार फिर पहाड़ों में हल्की वर्षा, बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को कुमाऊं में कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाने की संभावना जताई है। बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा व 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात देखने को मिल सकता है।
अल्मोड़ा में बारिश के आसार-
आज अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। बीते सोमवार को सुबह से धूप व बादल छाए रहे।