उत्तराखंड: भारतीय सेना देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में बना रही है देश का पहला ऑल एज-ऑल वेदर रनिंग ट्रैक, युवाओं को होगा फायदा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय सेना देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में देश का पहला ऑल एज-ऑल वेदर रनिंग ट्रैक बनवा रही है।

इसके बनने से युवाओं को मिलेगा फायदा

मिली जानकारी के अनुसार 850 मीटर लंबे इस ट्रैक के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही टाइल्स और शेड को प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बनाया गया है। ट्रैक का 60 फीसदी काम पूरा हो गया है। बाकी काम भी चार से पांच माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में सेना के एक कर्नल रैंक के अधिकारी ने बताया कि बनने के बाद इसका इस्तेमाल सभी वर्ग और आयु के लोग दौड़ने व टहलने के लिए कर सकते हैं। उनका दावा है कि यह देश का अपनी तरह का पहला ऑल एज ऑल वेदर रनिंग ट्रैक होगा जिसमें प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल का इस्तेमाल हो रहा है। इसके बनने से सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को‌ काफी फायदा मिलेगा।