🔻 केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज नैनीताल जिले के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया। काठगोदाम- हैड़ाखान मार्ग करीब सप्ताह भर से भूस्खलन के कारण बंद है। इससे यहां से आगे रहने वाले ओखलकांडा विकासखंड के लगभग 120 गांवों का संपर्क कटा हुआ है।
🔺 केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग ने ‘एक जिला एक उत्पाद’ विषय पर देशव्यापी जागरुकता अभियान की आज देहरादून से शुरुआत की। मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कारीगरों, विक्रेताओं व लाभार्थियों के साथ ओडीओपी की टीम ने संवाद स्थापित किया।
🔹 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना ,कहा दाढ़ी बढ़ाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उम्मीद जताई है कि 2025 तक उत्तराखंड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में तीन दिन तक जो मंथन हुआ, आने वाले समय में उसके सुखद परिणाम मिलेंगे।
🔹लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के 175वें स्थापना दिवस समारोह में स्मारक डाक टिकट, सिक्का और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। उन्होंने आईआईटी रुड़की को 175 वर्ष का गौरवशाली इतिहास रचने पर बधाई दी।
🔸उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2023 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं फरवरी माह में कराई जाएंगी। जबकि, लिखित परीक्षाएं मार्च व अप्रैल माह में आयोजित होंगी।
◆ टिहरी जिले के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में तीन दिवसीय कैलापीर मंगशीर बग्वाल उल्लास के साथ मनाई गई। देश भर में मनाई जाने वाली दीपावली के ठीक एक माह बाद थाती बूढ़ाकेदार क्षेत्र में मंगशीर बग्वाल मनाई जाती है। तीन दिन तक पूरे क्षेत्र में उत्सव चलता है।
🔸 राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि जब किसी देश की संस्कृति और सभ्यता का मूल्यांकन करना हो तो उस देश, समाज व उस संस्कृति में महिलाओं को क्या स्थान दिया गया है, इस बात को समझना बेहद जरूरी है।
🔹 केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग ने ‘एक जिला एक उत्पाद’ विषय पर देशव्यापी जागरुकता अभियान की आज देहरादून से शुरुआत की। मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कारीगरों, विक्रेताओं व लाभार्थियों के साथ ओडीओपी की टीम ने संवाद स्थापित किया।
🔸 मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज देहरादून में राजस्व वादों की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण के लिए 1 दिसम्बर से सभी नए वादों को राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली पर ऑनलाइन किए जाने को कहा।
◆ ऋषिकेश, देहरादून और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी में आज भी जारी रही। छापे के दौरान टीम के सदस्यों ने मोटी रकम के साथ जमीनों से संबंधित दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। यह कार्रवाई विभाग के एडिशनल डायरेक्टर ठाकुर मपवाल व डिप्टी डायरेक्टर रितेश भट्ट के नेतृत्व में की जा रही है। सूत्रों के अनुसार देहरादून में 11, ऋषिकेश में 6, सहारनपुर में 13, दिल्ली में 8 जगह छापे मारी की कार्रवाई चल रही है।