ट्विटर पोस्ट से चर्चा में आए अभिनेता अक्षय कुमार, लोगों ने की जमकर तारीफ

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में आए हैं।

अक्षय कुमार की पोस्ट पर फैंस दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रिया

इस बार वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में है। अभिनेता ने 2008 में हुए 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी है, जो चर्चा में है। अक्षय कुमार ने ट्विटर का सहारा लेते हुए मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों का एक पोस्टर शेयर किया लिखा, ‘निर्दोष पीड़ितों #MumbaiTerrorAttack के इन बहादुरों को याद कर रहा हूं, जिन्होंने 14 साल पहले 26/11 को अपनी जान कुर्बान कर दी थी। जिसके बाद से उनका यह पोस्ट काफी वायरल‌ हो रहा है और फैंस भी उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा अपनी प्रतिक्रिया दें रहें हैं।