उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ सकती है दिसंबर की ठंड, इन जिलों में बर्फबारी के आसार

दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पहाड़ों में पाला गिरने की संभावना है, मैदानी इलाकों में हल्के से घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मताबिक इस बार दिसंबर में उत्तराखंड में ठंड रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस दौरान रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी जिलों में बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते शनिवार को सुबह से कोहरा रहा और खिलखिलाती धूप रही।