उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में हुए एक शादी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस शादी के चर्चे उत्तराखंड से लेकर उत्तरप्रदेश तक हो रहे हैं।
चर्चा में यह शादी
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक शादी के काफी चर्चे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में दूल्हे की जगह बग्गी पर सेहरा बांधकर दुल्हन ने घुड़चढ़ी की रस्म निभाई। ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में रहने वाले केपी सिंह के बेटे दुष्यंत चौधरी का रिश्ता उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित खतौली भैंसी गांव रहने वाले पिंटू चौधरी की बेटी सिमरन चौधरी ( 25 साल) के साथ तय हुआ। दुष्यंत पेशे से पेट्रोलियम इंजीनियर है, जबकि बीटेक कर चुकी सिमरन वर्तमान में दुबई में एक कंपनी में नौकरी करती है। इस संबंध में सिमरन ने बताया कि समाज में एक संदेश देने के मकसद से उन्होंने ये सब किया है।