दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
उत्तराखंड में पहाड़ो से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आज मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। आज पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने से ठंड में इजाफा होगा। वहीं मैदानी इलाकों में खिलखिलाती धूप रहेगी।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते मंगलवार को सुबह से कोहरा रहा और खिलखिलाती धूप रही।