अल्मोड़ा: राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)‌ के राजकीय पॉलिटेक्निक में खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मी. दौड़ में नीरज बडशिलिया और शालिनी चैंपियन बनें। 200 में नीरज बड़शिलिया और अंजली जलाल जीते। 400 में शुभम पांडेय और अंजली जलाल ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में अमित सिंह खाती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में सुमित नेगी और विद्या बिष्ट ने, लंबी कूद में नीरज बडशिलिया और करिश्मा पंत, ऊंची कूद में अभिषेक चौधरी तथा मीनाक्षी रौतेला क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम रही। वहीं 1500 मीटर में वीरेंद्र तड़ियाल जीते।।