◆ मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने जन्म- मृत्यु प्रमाणपत्रों में एकरूपता लाने के लिए ‘‘सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल’’ के माध्यम से पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने आज देहरादून में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल कोटा के तहत फिर से भर्तियां शुरु करने की घोषणा की।
◆ अल्मोड़ा जिले में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आज एक दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और टनकपुर महाविद्यालय की टीम ने हिस्सा लिया।
◆ खेलमंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण खिलाड़ियों को खेल महाकुंभ के जरिए प्लेटफार्म देने का काम कर रही है।
◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा है कि टेक्नोलॉजी, महिला शक्ति और युवा शक्ति के बल पर भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की यदि कोई क्रांति आएगी तो उसका नेतृत्व देश की महिला शक्ति की ओर से किया जाएगा।
◆ हरिद्वार जिले के रुड़की में स्कूल प्रबंधक ने कक्षा तीन के बच्चे को पिटाई कर दी। बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह स्वजन व अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
◆ इस वर्ष 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 की मेज़बानी का सौभाग्य आपकी उत्तराखण्ड पुलिस को मिला है। आज मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
◆पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने सरकारी धन के गबन के आरोप में फरार ₹10,000 के इनामी को गिरफ्तार किया।
◆ SSP अल्मोड़ा श्री प्रदीप कुमार राय जी ने अल्मोड़ा टैक्सी स्टैन्ड पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर ‘आमा की अल्मारी’ शुरू की है उपयोग में न आ रहे कंबल, गरम वस्त्र आदि दे सकते हैं ।
◆ पूर्व राज्यमंत्री डॉ. विनोद आर्य पर कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को डॉ. आर्य से चार घंटे पूछताछ की। बयान की कॉपी मिलने पर कल बृहस्पतिवार को डा. विनोद आर्य की गिरफ्तारी हो सकती है।