उत्तराखंड पहुंचेंगे सेलीब्रिटी, नए साल में उत्तराखंड में होगी तीन बड़ी फिल्में व वेबसीरीज की शूटिंग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 2022 का आखिरी महीना है। इसके बाद नये साल की शुरुआत हो जाएगी।

उत्तराखंड में शूट होंगी कई बड़ी फिल्में

इस बीच खबर सामने आई है कि अब नए साल के शुरुआती चार महीने में यहां तीन बड़ी फिल्म, वेबसीरीज की शूटिंग होने जा रही है। जिसके लिए अभिनेता विक्की कौशल, अभिनेत्री तापसी पन्नू शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचेंगे। बताया गया है कि पांच जनवरी से अभिनेता विक्की कौशल की वेबसीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 50 दिन तक देहरादून, हरिद्वार, चकराता, मसूरी में विभिन्न दृश्य फिल्माए जाएंगे। वहीं, मार्च में तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म की शूटिंग देहरादून व मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में होगी। इसके अलावा अन्य सेलिब्रिटी भी शूटिंग के लिए उत्तराखंड आएंगे।