उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद में नेशनल मास्टर गेम्स के लिए उत्तराखंड की टेनिस टीम का चयन कर लिया गया है।
उत्तराखंड की टेनिस टीम का चयन
जो दो फरवरी से हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभिन्न आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता के लिए नौ सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। इस संबंध में उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित गोयल ने बताया कि दो से पांच फरवरी तक तेलंगाना के हैदराबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम और गोचिलबावली में नेशनल मास्टर गेम्स होगा। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया है। जिस पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।