लखनऊ: पर्वतीय महापरिषद लखनऊ अपने समाज एवं संस्कृति सेवा के 25 वर्ष (रजत जयंती वर्ष) पूरे होने के उपलक्ष्य में लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग 2026 का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव का आयोजन
यह आयोजन 14 से 28 जनवरी 2026 तक होगा। इस 15 दिवसीय ऐतिहासिक आयोजन का भव्य आगाज 14 जनवरी से होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन बीरबल साहनी मार्ग (खाटू श्याम मंदिर के निकट) गोमती तट पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाला यह कौथिग पूरी तरह निःशुल्क होगा। बताया कि 14 जनवरी को उत्तराखंड के संत-महात्माओं की उपस्थिति में रामलीला मैदान से मेला स्थल तक निकलने वाली विशाल शोभायात्रा कौथिग की भव्य शुरुआत करेगी। इस दौरान पर्वतीय गौरव से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।
होगा भव्य उत्सव
वहीउसेना दिवस, नारी शक्ति और लोक परंपराओं का संगम 15 जनवरी को सेना दिवस पर भारतीय सेना को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा ही अपनी भाषा-बोली पर वक्तृत्व प्रतियोगिता, लोक गाथाओं पर आधारित नृत्य-नाटिकाएं, झोड़ा-यडिया की 40 टीमों के साथ 2000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता कौथिग को नारी शक्ति का उत्सव बनाएगी।