हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने और इसके अधिकारों में कटौती के विरोध में कांग्रेस पार्टी अभियान चला रही है।
दी यह जानकारी
जिस पर कांग्रेस देशव्यापी मनरेगा बचाओ अभियान चला रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 जनवरी से 25 फरवरी तक चरणबद्ध जन आंदोलन की घोषणा की है। इसी क्रम में 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं 30 जनवरी को वार्ड एवं ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। वहीं 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तर पर मनरेगा बचाओ यात्रा होगी और 7 से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव होगा। वहीं 16 से 25 फरवरी तक क्षेत्रीय समापन रैलियां आयोजित की जाएंगी।