भारत और ब्रिटेन के बीच रक्षा सहयोग में बड़ा कदम, अब भारत के IAF के प्रशिक्षक ब्रिटेन जाकर वहां के फाइटर पायलटों को देंगे ट्रेनिंग

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुछ दिनों पहले भारत और ब्रिटेन के बीच रक्षा सहयोग में एक और खास कदम उठाया गया है।

लिया यह फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब भारतीय वायुसेना (IAF) के प्रशिक्षक ब्रिटेन जाकर वहां के फाइटर पायलटों को ट्रेनिंग देंगे। बीते दिनों दिल्ली में हुई 19वीं यूके-इंडिया एयर स्टाफ टॉक्स के बाद यह फैसला लिया गया है। इस समझौते के तहत भारतीय वायुसेना के तीन क्वालिफाइड फ्लाइट इंस्ट्रक्टर (QFI) ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स (RAF) वैली में तैनात किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पहली बार है जब भारतीय फ्लाइट इंस्ट्रक्टर RAF वैली में ब्रिटिश पायलटों को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग देंगे। इनकी तैनाती शुरुआती तौर पर दो साल के लिए होगी। भारतीय प्रशिक्षक RAF के पायलटों को BAE Hawk T2 या Texan T1 विमान पर ट्रेनिंग देंगे।