अल्मोड़ा में हरियाली का संदेश: चिन्त्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुदर्शन शाखा ने रोपे पौधे, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

अल्मोड़ा: पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से सुदर्शन शाखा जाखन देवी द्वारा कर्नाटक खोला स्थित प्राचीन चिन्त्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किया वृक्षारोपण

इस दौरान शाखा के स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए और उनके पूर्ण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों और वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण तथा जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने आमजन से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में जल स्रोतों के संवर्धन और स्वच्छ-हरित वातावरण के महत्व पर भी विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में जागरूकता बढ़ती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में मददगार साबित होंगे।

पहल की सराहना

​मंदिर परिसर को हरा-भरा बनाने की इस पहल का स्थानीय निवासियों ने दिल से स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ।


​रहे मौजूद

​वृक्षारोपण कार्यक्रम में शाखा के मोहन चंद्र पांडे, गौरव कर्नाटक, पूर्व फौजी नरेंद्र सिंह बिष्ट, पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी, नीरज मिश्रा, सुमित बिष्ट, कृष्णा जलाल, मानस बगडवाल, कार्तिक बगडवाल, दीपांशु मेहरा, प्रियांशु मेहरा, आयुष्मान गुरुरानी आदि मौजूद रहे।