उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।
सूची जारी
इसी क्रम में भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने राज्य के 19 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रकोष्ठ प्रभारियों के नामों की घोषणा की है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की सहमति के बाद प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा द्वारा की गई।
देखें किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी
• सौरभ भूषण शर्मा: देहरादून महानगर, चमोली और नैनीताल।
• लच्छू गुप्ता: रुड़की, टिहरी, चम्पावत और पिथौरागढ़।
• पवन सैनी: हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, उत्तरकाशी और देहरादून ग्रामीण।
• अतुल शाह: पौड़ी, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग।
• प्रशांत वर्मा: रानीखेत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और काशीपुर।