भारत-इंडोनेशिया के रिश्तों में आया नया अध्याय: पीएम नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से हुए सम्मानित

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी एक नए शिखर पर है।

किया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जकार्ता यात्रा के दौरान, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बितांग आदिपूर्ण’ (Bintang Adipurna) से सम्मानित किया। यह सम्मान वैश्विक नेताओं को समाज कल्याण, अखंडता और संप्रभुता के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

रणनीतिक समझौते

रिपोर्ट्सके मुताबिक दोनों देशों ने रक्षा, आधुनिक तकनीक, क्रिटिकल मिनरल्स और समुद्री कनेक्टिविटी जैसे अहम क्षेत्रों में द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएम मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए इंडोनेशियाई नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने वाला एक बड़ा कदम है।