बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद में एक प्रेयर मीट का आयोजन, रखा ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ नाम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे।

प्रेयर मीट का आयोजन

उन्होंने बीते 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सब के बाद अब धर्मेंद्र की याद में एक प्रेयर मीट रखी गई है। जो आज गुरूवार को रखी गई है। इस प्रेयर मीट को देओल परिवार ने ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ का नाम दिया है। देओल परिवार आज यानी 27 नवंबर को धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रख रहा है। ये प्रेयर मीट शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक मुंबई के ताज होटल में होगी। इस प्रेयर मीट को ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ का नाम दिया गया है। इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचने वाले हैं।