आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी पर हुए हमले की, कार्यकर्ताओं ने निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग की

आज, आम आदमी पार्टी कार्यालय अल्मोड़ा में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के ऊपर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की।

जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने यह कहा

जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा की मैं अमित को विद्यार्थी जीवन से जानता हूं अमित जोशी एक योग्य एवं चरित्रवान छात्र रहे है। जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात पंतनगर विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण की। विदेशों में कार्य करने के अवसर मिलने के उपरांत भी उन्होंने अपने पहाड़ व उत्तराखंड को चुना और यही रहकर कार्य कर यहां के युवाओं को स्वावलंबी बनाने के क्षेत्र में कार्य किया। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र के कई युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद की। इसके साथ ही हमेशा से सामाजिक कार्यों में भी बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही हमेशा उत्तराखंड की जनता की जनभावनाओं को समझ कर पहाड़ की समस्याओं को उठाने का कार्य किया और आज भी लगातार कर रहे हैं। अमित जोशी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर आप उपाध्यक्ष की छवि को धूमिल करने को यह हथकंडे अपनाए जा रहे हैं जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए हमले की हम कड़ी शब्दो में निंदा करते हैं

आप अल्मोड़ा के संरक्षक नंदन लाल शाह ने कहा की आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए हमले की हम कड़ी शब्दो में निंदा करते हैं और आप उपाध्यक्ष अमित जोशी की सुरक्षा की मांग करते हैं। अल्मोडा में अमित जोशी के नेतृत्व में जिस प्रकार लगातार बड़ी संख्या में युवा आप पार्टी से जुड़ रहे हैं उससे विपक्षियों में भय का माहोल है जिससे उनके ऊपर हमला भी किया जा रहा है और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयत्न किया जा रहा है जो की सरासर गलत है।

आम आदमी पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर विपक्षी खेमों में मची खलबली

आप के वरिष्ठ नेता अखिलेश टम्टा ने कहा की आम आदमी पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर विपक्षी खेमों में खलबली मची हुई है जिसके कारण आप उपाध्यक्ष अमित जोशी के ऊपर हमले हो रहे हैं और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयत्न किया जा रहा है परंतु जनता सब जानती है। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस हमले की घोर निन्दा की।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर बैठक में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, संरक्षक नंदन लाल शाह, महामंत्री जगमोहन फर्तियाल, अखिलेश टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष संदीप नयाल, योगेंद्र अधिकारी, सोहित भट्ट, दिनेश कुमार, रोहित सिंह, सौरभ पांडे, अरुण तिवारी, हिमांशु बोरा, अफसान खान, सूरज रौतेला, दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।