देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बिग बॉस से भारत में फेमस हुए अब्दु रोजिक इन दिनों चर्चाओं में है।
जुलाई में होगी शादी
वह अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दु रोजिक जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दु रोजिक सात जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। 20 साल के अब्दु 19 साल की अमीरा से शादी करने वाले हैं। वह शारजाह की अमीराती लड़की से शादी करेंगे।
सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
वहीं अब तजाकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक की कुछ फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं। अब्दु ने 10 मई को सगाई की तस्वीरों को शेयर किया और इसमें वह अपनी मंगेतर की हार्ट शेप की डायमंड रिंग दिखाते हुए नजर आए। मंगेतर की झलक दिखी, लेकिन अब्दु रोजिक ने इन तस्वीरों के दौरान अपनी होने वाली दुल्हन का चेहरा नहीं दिखाया है। अब्दू रोजिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की फोटोज शेयर की हैं।