देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला, Physics Wallah के अलख पांडेय और कवि हरिओम पावर समेत पांच विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
किया गया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने इन्हें ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ दिया। यह सम्मान उन्हें आज 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। ये सभी विभूतियाँ विज्ञान, शिक्षा, साहित्य, नवाचार और कृषि विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
📌📌जिसमें सम्मान के लिए चयनित पहला नाम लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला का है, जिन्होंने विज्ञान, नवाचार एवं अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।
📌📌दूसरा नाम प्रयागराज निवासी अलख पाण्डेय हैं, जिन्हें शिक्षा, उद्यमिता एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए चुना गया है। Physics Wallah के संस्थापक अलख पाण्डेय ने डिजिटल माध्यम से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को देश के करोड़ों विद्यार्थियों तक पहुँचाया।
📌📌तीसरा नाम प्रख्यात कवि एवं शिक्षाविद् डॉ. हरिओम पवार का हैं। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी कविताएँ राष्ट्र, लोकतंत्र और सामाजिक चेतना की मुखर अभिव्यक्ति हैं।
📌📌चौथा नाम मेरठ की रश्मि आर्य का है। जिन्होंने शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में श्रीमद् दयानंद आर्य कन्या गुरुकुल की स्थापना कर भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा का अनूठा समन्वय किया।
📌📌पांचवें सम्मान हेतु चयनित डॉ. सुधांशु सिंह, वाराणसी निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कृषि वैज्ञानिक हैं।