उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 05 IFS अफसरों के हुए तबादले, नरेश कुमार को जायका का अतिरिक्त प्रभार; जानें नामों की सूची

​उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वन सचिव सी. रविशंकर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नवीन पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
​
देखें तबादला सूची और नई तैनातियाँ

1. ​नरेश कुमार: मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) के पद पर तैनात करते हुए ‘जायका’ (JICA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2. ​दीपक सिंह: तराई पूर्वी वन प्रभाग से स्थानांतरित कर उप वन संरक्षक, पिथौरागढ़ बनाया गया है।
3. ​राहुल मिश्रा: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक पद से स्थानांतरित कर उप वन संरक्षक, तराई पूर्वी प्रभाग (हल्द्वानी) की जिम्मेदारी दी गई है।
4. ​आदित्य रत्न: पिथौरागढ़ से स्थानांतरित कर उप वन संरक्षक, हल्द्वानी वन प्रभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
5. ​पंडित शिरीन संजय: राजाजी नेशनल पार्क की उप निदेशक पद से हटाकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नई उप निदेशक के रूप में तैनात किया गया है।
​