उत्तराखंड: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
31 अगस्त अंतिम तिथि
जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। जिसमें यह कोर्स शामिल हैं –
• प्रमाणपत्र (Certificate) कोर्स: योग, कंप्यूटर, संस्कृत, पर्यावरण जागरूकता और व्यावहारिक अंग्रेजी (Practical English)।
• पीजी डिप्लोमा कोर्स: योग, ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, कर्मकांड एवं पौरोहित्य और कंप्यूटर अनुप्रयोग (PGDCA)।
• स्नातक (UG) कोर्स: शास्त्री तथा अन्य संबंधित पारंपरिक व आधुनिक पाठ्यक्रम।
• स्नातकोत्तर (PG) कोर्स: योग, पत्रकारिता, नव्यव्याकरण, संस्कृत साहित्य, दर्शनशास्त्र, इतिहास, एजुकेशन, हिंदी एवं भाषाविज्ञान, वेद (शुक्ल यजुर्वेद) और ज्योतिष।
वेबसाइट पर देखें जानकारी
विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश की विस्तारित तिथि से संबंधित सभी आवश्यक दिशानिर्देश और सूचनाएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।